जयपुर

Ashok Gehlot : ‘पक्षपात की राजनीति है…’, अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस विधायकों से सौतेला व्यवहार कर रही है भाजपा सरकार

Ashok Gehlot : राजस्थान सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा भाजपा सरकार को समझना चाहिए जिन विधानसभा क्षेत्रों में BJP विधायक नहीं है, वहां भी जनता रहती है।
2 min read
Rajasthan Ashok Gehlot BJP government treating Congress MLAs step motherly
Rajasthan : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत। फाइल फोटो - ANI

Ashok Gehlot : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने आज सीएम भजनलाल व राजस्थान सरकार पर जमकर हमला किया। राजस्थान सरकार पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा भाजपा सरकार को समझना चाहिए जिन विधानसभा क्षेत्रों में BJP विधायक नहीं है, वहां भी जनता रहती है। भाजपा सरकार के लिए सिर्फ भाजपा विधायक और कार्यकर्ता ही जनता हैं। यह लोकतंत्र नहीं, पक्षपात की राजनीति है। मुख्यमंत्री को अविलंब इस पर संज्ञान लेकर विभाग को न्यायपूर्ण कार्य करने के उचित निर्देश देने चाहिए।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेशभर में सड़कों की स्थिति बेहतर करने के लिए हर विधानसभा सीट के साथ समान व्यवहार करते हुए बजट घोषणा कर प्रत्येक क्षेत्र को सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपए दिए थे, चाहे विधायक किसी भी दल का रहा हो, क्योंकि हमारी प्राथमिकता जनता का हित था।

Rajasthan : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का ​ट्वीट। फोटो पत्रिका

अशोक गहलोत ने कहा लेकिन भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा करते हुए बजट घोषणा में प्रत्येक विधानसभा के स्थान पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के लिए 2000 करोड़ रुपए एकमुश्त की घोषणा की। इस घोषणा के समय जो आशंका विधायकों एवं जनता के मन में थी, वो सच साबित हुई।

खुलकर भेदभाव का रास्ता अपनाया, जिसका एक उदाहरण है सीकर

भाजपा सरकार ने बजट में हर विधानसभा क्षेत्र की जगह सिर्फ भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2000 करोड़ की घोषणा कर खुलकर भेदभाव का रास्ता अपनाया है, जिसका सीकर एक उदाहरण है। पूरे प्रदेश से इसी तरह की सूचनाएं मिल रही हैं।

भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार खुलकर आया सामने

अशोक गहलोत ने कहा सीकर जिले में सड़कों को लेकर भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार खुलकर सामने आ गया है। जिले के तीनों भाजपा विधायकों के क्षेत्रों धोद, खंडेला और श्रीमाधोपुर को 31.18 करोड़ रुपए की लागत से 38 सड़क कार्य स्वीकृत हुए, वहीं कांग्रेस विधायकों वाले लक्ष्मणगढ़, सीकर, फतेहपुर, दांतारामगढ़ और नीमकाथाना को एक रुपया तक नहीं मिला।

CM भजनलाल अविलंब संज्ञान लें, तुरंत उचित निर्देश दें

अशोक गहलोत ने कहा भाजपा सरकार के लिए सिर्फ भाजपा विधायक और कार्यकर्ता ही जनता हैं। यह लोकतंत्र नहीं, पक्षपात की राजनीति है। मुख्यमंत्री भजनलाल को अविलंब इस पर संज्ञान लेकर विभाग को न्यायपूर्ण कार्य करने के उचित निर्देश देने चाहिए।

Updated on:
06 Aug 2026 09:41 pm
Published on:
06 Aug 2026 09:41 pm