जयपुर

Rajasthan Assembly : किशनगढ़ में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या, समाधान पर जवाहर सिंह बेढ़म ने कही बड़ी बात

Rajasthan Assembly : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने किशनगढ़ में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए हैं।

2 min read
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Assembly : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा किशनगढ़ में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए गए हैं। शहर में अजमेर विकास प्राधिकरण की टीम ने सर्वे करवाया है तथा ट्रैफिक मेनेजमेंट के लिए अधिक कार्मिकों की तैनाती की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लाइटें ठीक करवाई गई हैं। मार्बल एरिया में पलियावल रोड़ पर एकतरफा यातायात की व्यवस्था की गई है।

इसी प्रकार मदनगंज के लिंक रोड़ पर बेरिकेड लगाकर कटों को बंद किया गया है तथा यहां के प्रमुख चौराहों पर चारों और 50 मीटर के दायरे में नो पार्किंग जोन विकसित किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता और बजट संसाधनों के आधार पर यहां ट्रैफिक पुलिस थाना स्थापित करने पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme : खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर अच्छी खबर, राजस्थान में 75 लाख नए लाभार्थी जुड़े

जवाहर सिंह बेढ़म ने बताया कि वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा में 35 करोड़ रुपए की लागत से पाटन-किशनगढ़ वाया तिलोनिया सड़क निर्माण की घोषणा की गई है। गृह राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक विकास चौधरी द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि एशिया की बड़ी मार्बल मण्डी होने के कारण किशनगढ़ में यातायात का दबाव रहता है। इसके अलावा जयपुर से अजमेर, भीलवाड़ा और ब्यावर तक का रूट यहां से जाने के कारण बाहरी वाहनों का भी आवागमन बना रहता है।

सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए किए जा रहे नवाचार

बेढ़म ने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा समय समय पर सर्वे करवाकर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। प्रदेश भर में कनेक्टिविटी के लिए बाइपास एवं हाइवे निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं।

ट्रक ड्राइवरों के आराम के लिए हाइवे पर अपना घर नाम से विश्राम गृहों की सुविधा शुरू की गई है। इससे नींद के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसी प्रकार हाइवे पर कैमरे भी स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूदू से किशनगढ़ के बीच 10 कैमरे लगाए गए हैं।

चरणबद्ध रूप से लगाए जाएंगे 2000 कैमरे

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य राजमार्गों एवं शहरों में सुदृढ़ Intelligent Traffic Management System (ITMS) के लिए चरणबद्ध रूप से लगभग दो हजार कैमरे 100 करोड़ रुपए की लागत से स्‍थापित किए जाने की घोषणा की गई है।

किशनगढ़ : भारी वाहनों के प्रवेश की समय-सीमा निश्चित की गई

इससे पहले सदस्य विकास चौधरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री ने बताया कि किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में यातायात व्‍यवस्‍था के लिए पुलिस जाप्‍ता तैनात कर सुचारू यातायात व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करवाई जा रही है। यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया जाता है।

जहां पर यातायात दबाव की समस्‍या रहती है वहां आवश्‍यकतानुसार पुलिस जाप्‍ता लगाया जाकर यातायात सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में यातायात को बाधित होने से रोकने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश की समय-सीमा निश्चित की गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नए पद बढ़ाने पर विचार

जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि वर्तमान में किशनगढ़ शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में स्वीकृत नफरी से अधिक 04 हेड कांस्टेबल यातायात को सुचारू रुप से चलाने के लिए लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्‍य में किशनगढ़ शहर में यातायात भार बढ़ने की संभावना के मध्येनजर नए पद स्‍वीकृत करने के लिए पुलिस मुख्‍यालय से प्रस्‍ताव प्राप्‍त होने पर क्षेत्र की जनसंख्‍या, यातायात व्‍यवस्‍था की स्थिति, वित्‍तीय संसाधानों तथा पुलिस नफरी की उपलब्‍धता के आधार पर विचार किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa : साध्वी प्रेम बाईसा के पिता को लेकर नया अपडेट, केस की गुत्थी सुलझाने में जुटा विशेष जांच दल

Published on:
17 Feb 2026 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर