
Rajasthan Assembly Monsoon Session : राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, लेकिन विपक्षी कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। वजह साफ है कि पौने दो साल बीत जाने के बाद भी विपक्ष अपना शैडो कैबिनेट गठित नहीं कर पाया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पिछली बार विधानसभा सत्र के दौरान दावा किया था कि जल्द ही शैडो कैबिनेट बनाई जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि शैडो कैबिनेट बना दिया जाए तो न सिर्फ बहस का स्तर मजबूत होगा बल्कि सरकार को भी जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सीएम भजनलाल : गृह, आबकारी, डीओपी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली/शांति धारीवाल
दिया कुमारी : वित्त, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन - रोहित बोहरा, हरेन्द्र मिर्धा
प्रेमचंद बैरवा : उच्च शिक्षा व परिवहन -दयाराम परमार
मदन दिलावर : स्कूली शिक्षा, पंचायतराज - गोविंद सिंह डोटासरा
किरोड़ी लाल मीना : कृषि, ग्रामीण विकास - हरिमोहन शर्मा
गजेन्द्र सिंह : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य - राजेन्द्र पारीक
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : उद्योग, खेल - राजेन्द्र पारीक/अशोक चांदना
कन्हैयालाल चौधरी : पीएचईडी - मुकेश भाकर
हीरालाल नागर : ऊर्जा - मनीष यादव
सुरेश सिंह रावत : जल संसाधन - रामनिवास गावड़िया
अविनाश गहलोत : समाज कल्याण - टीकाराम जूली
सुमित गोदारा : खाद्य, उपभोक्ता मामले - जाकिर गैसावत
जोराराम कुमावत : पशुपालन, डेयरी, देवस्थान - अमित चाचान
बाबूलाल खराड़ी : जनजाति क्षेत्रीय विकास - अर्जुनसिंह बामनिया, गणेश घोघरा
हेमंत मीणा : राजस्व, उपनिवेश - हरीश चौधरी
संजय शर्मा : वन - रतन देवासी
गौतम कुमार : सहकारिता - इंदिरा मीणा
झाबर सिंह खर्रा : नगरीय विकास - शांति धारीवाल।