जयपुर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने संत से लिया आशीर्वाद, वसुंधरा राजे को दी जन्मदिन की बधाई

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने आज शुक्रवार को संत गोविंद गिरी से आशीर्वाद लिया। साथ ही वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी।
less than 1 minute read
vasudev_devnani_2.jpg
Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अयोध्या से पुष्कर आए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष संत गोविंद गिरी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। वासुदेव देवनानी ने संत गोविंद गिरी का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। वासुदेव देवनानी ने संत गिरी को राजस्थान विधानसभा का कैलेंडर भेट किया। संत गिरी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को श्री रामकथामृत पुस्तक की प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है संत गोविंद गिरी इन दोनों पुष्कर प्रवास पर हैं। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को दूरभाष से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। देवनानी ने वसुंधरा राजे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।



राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के सुदृढीकरण में महिला जनप्रतिनिधियों का योगदान विषय पर कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 20 छात्राओं के निबंधों का चयन किया गया। चयनित छात्राओ को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ तीन निबंधों का विधानसभा सचिवालय की त्रैमासिक पत्रिका विधान बोधनी में प्रकाशन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - कोटा में शिव बारात में करंट से 18 झुलसे, एक्शन में आए ऊर्जा मंत्री, दिए विभागीय जांच के निर्देश

यह भी पढ़ें - ऊर्जा राज्यमंत्री का सख्त आदेश, अवकाश के दिन भी खुलेंगे बिजली विभाग के दफ्तर

Updated on:
08 Mar 2024 06:15 pm
Published on:
08 Mar 2024 06:14 pm