भाजपा सरकार आने के बाद सूबे में अफसरों और मंत्रियों के तेवर सख्त हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए राजस्थान सरकार के मंत्री अलर्ट हैं। इसी को देखते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने एक बड़ा आदेश दिया। राज्य की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के आफिस इन दो दिन खुले रहेंगे। यानि 9 मार्च व 10 मार्च को आफिस में अवकाश हैं पर ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के आदेश के बाद बिजली विभाग के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। राज्य की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में सहायक एवं कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय 9 व 10 मार्च को अवकाश के दिन भी खुलेंगे। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर के निर्देश पर डिस्कॉम्स चेयरमैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। दोनों दिन कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होंगे। सहायक अभियंताओं की ओर से कार्यालय में और कनिष्ठ अभियंताओं की ओर से संबंधित 33 केवी जीएसएस में जनसुनवाई कार्यक्रम होगा।