जयपुर

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट, भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को दिया टिकट

Bagidora Assembly by-election New update : राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

less than 1 minute read
Bagidora Assembly by-election

Bagidora Assembly by-election New update : बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट आया है। भारतीय जनता पार्टी ने बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुभाष तंबोलिया अभी कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया के 19 फरवरी को इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी।



महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस के विधायक और दिग्गज नेता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा को ज्वाइन किया। महेंद्रजीत सिंह मालवीय चार बार के विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य थे। 1998 में वे बांसवाड़ा से सांसद भी चुने गए और उन्होंने राज्य में कांग्रेस शासनकाल में दो बार मंत्री के रूप में कार्य किया था। इस बार भाजपा ने महेंद्रजीत सिंह मालवीया को बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बागीदौरा सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। परिणाम 4 जून को घोषित होगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : इस जिले में 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित, कलक्टर ने जारी किया आदेश



बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। भारत आदिवासी पार्टी ने चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद अपने प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी थी। पार्टी ने यहां पर गत विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। जय कृष्णा पटेल को बागीदौरा विधानसभा चुनाव में 60 हजार 387 वोट मत प्राप्त हुए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।

यह भी पढ़ें - बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट, इस डेट को होगी वोटिंग

Updated on:
29 Mar 2024 05:51 pm
Published on:
29 Mar 2024 05:50 pm
Also Read
View All