
Bagidora Assembly by-election
Bagidora Assembly by-election : लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही चुनाव आयोग ने राजस्थान की एक बड़ी चर्चित विधानसभा सीट पर उपचुनाव की डेट का ऐलान किया है। राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा पर उपचुनाव कब होंगे? चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में वोटिग की घोषणा की है। लोकसभा के दूसरे चरण के संग ही बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। इस विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर जनता और नेताओं में बेहद उत्सुकता है। दिग्गज नेता महेंद्रजीत मालवीय (63 वर्ष) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया और भाजपा में शामिल हो गए। बागीदौरा विधानसभा की सीट खाली हुई है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता व प्रभावशाली आदिवासी चेहरे थे। महेंद्रजीत सिंह मालवीय चार बार के विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य थे। 1998 में वे बांसवाड़ा से सांसद भी चुने गए और उन्होंने राज्य में कांग्रेस शासनकाल में दो बार मंत्री के रूप में कार्य किया।
बताया जा रहा है उन्हें कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त नहीं किए तो वह नाराज हो गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद बागीदौरा विधानसभा सीट खाली हो गई। महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भाजपा ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से लोकसभा का टिकट दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का आज शनिवार दोपहर 3 बजे खुलासा हो गया। चुनाव आयोग ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 की डेट का एलान किया। राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण में 12 लोकसभा सीट पर वोट पड़ेंगे तो दूसरे चरण कें लिए 26 अप्रैल को 13 जिलों में वोटिंग होगी। राजस्थान की 25 लोकसभा सीट की मतगणना व रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की डेट का एलान, राजस्थान में 2 चरणों में होगी वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट
यह भी पढ़ें - HSRP : हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर बड़ा अपडेट, परिवहन विभाग ने जारी किया नया आदेश
Updated on:
16 Mar 2024, 5:20 PM IST
Published on:
16 Mar 2024, 5:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.