30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की डेट का एलान, राजस्थान में 2 चरणों में होगी वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

Lok Sabha Elections 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 की डेट का एलान किया। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव शेड्यूल जारी करने के बाद राजस्थान सहित पूरे देश में आचार संहिता लग गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Mar 2024, 4:45 PM IST

ece_1.jpg

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। लोकसभा चुनाव कब होंगे आज शनिवार दोपहर 3 बजे इसका खुलासा हो गया। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 की डेट का एलान किया। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की 19 अप्रैल को व दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट की मतगणना व रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी करने के साथ ही राजस्थान सहित पूरे देश में आचार संहिता लग गई है। राजस्थान में बागीदौर विघानसभा सीट पर 26 अप्रैल को उपचुनाव भी होगा।

राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा ने कमर कस ली है। अभी तक भाजपा ने राजस्थान में 15 लोकसभा उम्मीदवार तो कांग्रेस ने सिर्फ 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 17वीं लोकसभा का सत्र 16 जून को खत्म हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में कांग्रेस राजस्थान से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।



अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू - पहला चरण 20 मार्च, दूसरा चरण 28 मार्च
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन - पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि - पहला चरण 28 मार्च, दूसरा चरण 5 अप्रैल
नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन - पहला चरण 30 मार्च, दूसरा चरण 8 अप्रैल
मतदान/वोटिंग - 19 April and 26 April
मतगणना और रिजल्ट - 4 जून



पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग।



टोंक-सवाई माधौपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी।



राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा पर उपचुनाव की डेट का एलान हो गया है। लोकसभा के दूसरे चरण के संग ही बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। यानि की 26 अप्रैल को बागीदौरा सीट पर उपचुनाव होगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद बागीदौरा विधानसभा की सीट खाली हुई है।



निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। राजस्थान में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 32 लाख से अधिक हैं। इनमें शामिल 15 लाख 54 हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है।



2019 में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच राजस्थान में 2 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए गए थे। इनमें पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल को और दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव 6 मई को आयोजित हुआ था। इन चुनावों के नतीजों की घोषणा 23 मई हुई थी।