
जयपुर। राजस्थान का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही इसके गर्भ में कई बहुमूल्य संपत्ति भी समाई हुई। जिसके बारे में समय-समय पर लोगों को सुनते को मिलता है। इस बार रेत के घोरो में ऐसा ही कुछ बहुमूल्य खजाना हाथ लगा है, जिसके कारण चारों ओर इसकी चर्चा बन गई है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में इस बार सोने के भंडार का पता चला है। जिसे लेकर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी है।
इस जिले में मिला भंडार-
भारतीय सर्वेक्षण विभाग की मानें तो राजस्थान के बांसवाड़ा और उदयपुर जिले में लगभग 11.48 करोड़ टन के सोने का भंडार पाया गया। जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई। शुक्रवार को पत्राकारों से बातचीत के दौरान भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक एन कुटुम्बा राव ने कहा कि राजस्थान में सोने की खोज में वैज्ञानिकों नई उम्मीदें नजर आई हैं। जहां प्रदेश के बांसवाड़ा और उदयपुर जिले के भूकिया डगोचा में सोने का भंडार का पता चला है।
ये खनिज भी मिले-
राव ने बताया कि सर्वेक्षण विभाग ने राजस्थान के राजपुरा दरीबा में 35.65 करोड़ टन के सीसा जस्ता संसाधन के खनिज पट्टी का पता लगाया है। साथ ही प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के सलामपुरा और आस-पास के इलाके में भी सीसा जस्ता के भंडार मिले हैं। उन्होंने कहा अब प्रदेश में साल 2010 से अब तक 8.11 करोड़ टन ताम्बे के भंडार का पता लगाया जा चुका है। जिसमें तांबे का स्तर 0.38 प्रतिशत है।
Read More:राजस्थान पहुंचे अन्ना हजारे सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे, कहा- लोकतंत्र से हुकुमतंत्र की ओर जा रहा देश
राव ने बताया कि प्रदेश में उर्वरक खनिज पोटाश और ग्लुकोनाइट की खोज के लिए करौली, नागौर और सवाई माधोपुर में उत्खनन का काम चल रहा है। तो वहीं इन जिलों से पोटाश एवं ग्लुकोनाइट के भंडार मिलने से देश की उर्वरक खनिज की आयात में कमी आएगी। इसके साथ ही यहां के सिरोही जिले के अलावा बाड़मेर जिले के सिवाना के आस-पास के इलाकों में खनिज की खोज फिलहाल जारी है।