जयपुर

Bharat Taxi : 1 जून को जयपुर में नहीं हुआ भारत टैक्सी का सॉफ्ट लॉन्च, कारण स्पष्ट नहीं

Bharat Taxi Soft Launch : भारत टैक्सी का सॉफ्ट लॉन्च, जो एक जून सोमवार से जयपुर में होना था, किन्हीं कारणों से टल गया है। अब इसमें पंजीकरण की संख्या बढ़कर दस हजार तक पहुंच गई है।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Bharat Taxi Soft Launch : भारत टैक्सी का सॉफ्ट लॉन्च, जो एक जून सोमवार से होना था, किन्हीं कारणों से टल गया है। अब इसमें पंजीकरण की संख्या बढ़कर दस हजार तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि इसका सॉफ्ट लॉन्च होने में अभी एक-दो दिन और लगेंगे। उसके बाद ही यह सेवा ऑपरेशनल हो पाएगी। केंद्र सरकार के सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ को जयपुर में लॉन्च करने की तैयारियां चल रही हैं। इसकी विधिवत शुरुआत जुलाई में होगी, लेकिन सॉफ्ट लॉन्च एक जून से होना था।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro Phase-2 : जयपुर मेट्रो फेज-2 ने पकड़ी रफ्तार, प्रहलादपुरा में मिट्टी की जांच शुरू, जल्द खड़े होंगे पिलर

किराये की दरें भी स्पष्ट नहीं

अभी तक किराये की दरें सामने नहीं आई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण दरें तय करने में समय लग रहा है। सहकारी मॉडल पर आधारित होने से उम्मीद है कि निजी कैब कंपनियों के मुकाबले इसकी दरें किफायती होंगी। साथ ही इंटरसिटी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

एक-दो दिन के लिए टाला गया

सॉफ्ट लॉन्च वैसे तो एक जून से होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह एक-दो दिन के लिए टाला गया है। यह सेवा जीरो कमीशन मॉडल पर आधारित है। इसे ऑपरेशनल करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
अभिषेक चारण, सिटी हेड, भारत टैक्सी

पहले चरण में 10 हजार ड्राइवर ने कराया रजिस्ट्रेशन

इसमें पहले चरण में अब तक 10 हजार ड्राइवर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भारत टैक्सी में ड्राइवर को ‘सारथी’ का नाम दिया गया है। निजी कैब कंपनियों के विपरीत, भारत टैक्सी शुरुआत में जीरो कमीशन पर काम करेगी। फिलहाल ड्राइवर के लिए कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं रखा गया है, हालांकि भविष्य में संचालन को बेहतर बनाने के लिए बेहद न्यूनतम फीस ली जा सकती है।

उपभोक्ताओं के लिए सबसे राहत की बात यह है कि इसमें मौसम या व्यस्त समय के नाम पर न तो किराया बढ़ेगा और न ही अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है। हालांकि अभी किराए की दरें तय नहीं की गई हैं। उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बात यह है कि राइड कैंसिल करने पर इसमें कोई कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं वसूला जाएगा।

महिलाएं भी बन सकती हैं सारथी

इस सेवा में महिला ड्राइवर को भी समान रूप से शामिल होने का अवसर दिया गया है। यदि महिला कैब ड्राइवर भी इस सेवा से जुड़ना चाहती हैं तो वे भी रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी ड्राइवर का डेटा पूरी तरह सत्यापित है। ऐप में जीपीएस ट्रैकिंग, लाइव लोकेशन शेयरिंग और यात्रा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की सुविधा है। किसी भी आपात स्थिति के लिए ऐप में एक एसओएस इमरजेंसी बटन भी रखने की योजना है।

प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ऐप, अपने मोबाइल नंबर से करें लॉगिन

ड्राइवर्स को गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। वहीं आम यात्री प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद अपनी लोकेशन डालकर आसानी से कैब, बाइक या ऑटो बुकिंग की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

TET Update : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर नया अपडेट, 3 साल में टीईटी पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी
Published on:
01 Jun 2026 09:04 am
Also Read
View All