Rajasthan BJP: भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा ने पांच जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए है।
Rajasthan BJP: जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा ने पांच जिला संगठनों में अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी।
सबसे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। यहां पार्टी ने शिवानी दायमा को सर्वसमति से अध्यक्ष चुना। दायमा एक बार मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी, लेकिन वे हार गई थी।
इसी तरह अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता और उत्तर से महासिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया। गुप्ता दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
अजमेर शहर में वर्तमान जिला अध्यक्ष रमेश सोनी को दोबारा मौका मिला है। वे कुछ समय पहले ही जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए थे। अजमेर देहात का जीत मल प्रजापत को जिला अध्यक्ष चुना गया है।
पार्टी ने सभी पांचों जगह चुनाव प्रक्रिया अपनाई थी। सुबह दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। इसके बाद पार्टी नेताओं ने एक-एक नाम पर सहमति बनाई और सभी ने नामांकन वापस लिए। इसके बाद जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।