जयपुर

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों लेकर तैयारियां तेज, भाजपा ने बनाया मास्टरप्लान

Rajasthan Nikay and Panchayat Elections 2026: राजस्थान में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में संभाग प्रभारियों की पहली रणनीतिक बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।
2 min read
Aug 02, 2026
Rajasthan BJP
बैठक में मौजूद सीएम भजनलाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और सांसद घनश्याम तिवाड़ी। (Photo-X@BJP4Rajasthan )

Rajasthan Nikay and Panchayat Elections 2026: जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में संभाग प्रभारियों की पहली रणनीतिक बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक का मुख्य फोकस नगरीय निकाय चुनाव रहा। इसमें प्रत्येक संभाग की राजनीतिक स्थिति, संगठन की तैयारियों, स्थानीय समीकरणों और चुनावी रोडमैप पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि निकाय और वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न चुनावी समितियों का गठन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच काई आपसी मतभेद हो तो उसे खत्म करें। उन्होंने कहा कि संगठन में बेहतर सामंजस्य के साथ आगे बढ़ना होगा।

जिम्मेदारी दिए जाने पर जताई असहमति

बैठक के दौरान संभाग प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय संगठन ने कुछ वरिष्ठ नेताओं को उनके गृह संभाग की जिम्मेदारी दिए जाने पर असहमति जताई है। सूत्रों के मुताबिक अरुण चतुर्वेदी को भरतपुर की बजाय अजमेर संभाग और अशोक परनामी को अजमेर के स्थान पर भरतपुर संभाग की जिम्मेदारी दिए जाने पर सहमति बनी है। चतुर्वेदी मूल रूप से भरतपुर क्षेत्र से आते हैं।

वहीं जयपुर संभाग में घनश्याम तिवाड़ी और लालचंद कटारिया जैसे स्थानीय नेताओं को अन्य जिम्मेदारी दिए जाने पर भी पुनर्विचार हुआ। घनश्याम तिवाड़ी को उनके वरिष्ठ कद को देखते हुए संचालन मंडल में रखा जा सकता है। जयपुर संभाग के लिए सुखबीर सिंह जौनपुरिया, शंकर सिंह राजपुरोहित और प्रसन्न मेहता के नामों पर भी विचार हुआ है। हालांकि, पार्टी ने इन बदलावों की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

श्रीगंगानगर के भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह केरा सहित 31 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया। राठौड़ ने कहा कि विभिन्न वर्गों के लोगों का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास, सुशासन और पारदर्शी कार्यशैली का समर्थन कर रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी मौजूदत्र रहे।

Also Read
View All