जयपुर

Rajasthan Budget: राजस्थान बजट में हो सकती है यह बड़ी घोषणा, तैयारी में जुटे अधिकारी

Rajasthan Budget News : राजस्थान के आगामी बजट 2025-26 में किसानों के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है! देश के सभी राज्यों में शुरू की जाने वाली इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश के बाद राजस्थान को सबसे ज्यादा लक्ष्य दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 2:21 PM IST
Rajasthan Budget 2025-26 Big Announcement for Farmers You will be Shocked to know

Rajasthan Budget News : राजस्थान में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि विभाग ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत राज्य के सभी 41 जिलों में प्राकृतिक खेती कराने की तैयारी कर ली है। सभी जिलों को लक्ष्य भी आवंटित किए जा रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 से यह योजना लागू हो जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य बजट में इस मद के लिए राशि की घोषणा की जा सकती है।

एक किसान को मिलेगी 0.4 हेक्टेयर भूमि पर प्रोत्साहन राशि

एक किसान को 0.4 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ज्यादा भूमि पर एक साथ प्राकृतिक खेती से उत्पादन प्रभावित होगा, इसलिए इसकी शुरुआत कम क्षेत्रफल से की जा रही है। इसका उद्देश्य किसान की कुछ कृषि भूमि को प्राकृतिक खेती के योग्य बनाना है। देश के सभी राज्यों में शुरू की जाने वाली इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश के बाद राजस्थान को सबसे ज्यादा लक्ष्य दिया गया है। राज्य में 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जाएगी। देशभर में 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आगामी वित्तीय वर्ष में इस पर 1584 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

राजस्थान में ऐसे लागू होगी योजना

1- 1800 क्लस्टर बनेंगे राज्य में।
2- 50 हेक्टेयर का एक क्लस्टर होगा।
3- 01 क्लस्टर में 125 किसान सदस्य होंगे।
4- 60 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि केन्द्र सरकार देगी।
5- 40 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार देगी।

कोई भी उपज कर सकेंगे

किसान इस योजना के तहत कोई भी फसल या सब्जी का उत्पादन कर सकेंगे। किसान की भूमि का एक भाग प्राकृतिक खेती के लिए तैयार किया जाएगा।

Also Read
View All
IPS Dinesh MN: ‘एक बार में डोसे की 16 प्लेट’! राजस्थान के IPS दिनेश एमएन ने शेयर की तस्वीरें, जानिए इस ऐतिहासिक रेस्तरां की दिलचस्प कहानी  

AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा