जयपुर

Rajasthan Budget 2026: बजट में जयपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात, ये घोषणाएं संभव

Rajasthan Budget 2026: विधानसभा में बुधवार को राज्य बजट पेश किया जाएगा। राजधानी जयपुर को भी बजट से बहुत उम्मीद हैं। बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जलभराव से निजात दिलाने वाले प्रोजेक्ट की घोषणा बजट में होने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2026
Rajasthan Budget 2026

जयपुर। विधानसभा में बुधवार को राज्य बजट पेश किया जाएगा। राजधानी जयपुर को भी बजट से बहुत उम्मीद हैं। बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जलभराव से निजात दिलाने वाले प्रोजेक्ट की घोषणा बजट में होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि शहर के लिए बजट में बड़ी सौगात मिल सकती हैं।

जेडीए की ओर से 12 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इनमें से सभी शामिल हो गए हैं। प्रस्ताव के मुताबिक करीब 1300 करोड़ रुपए की बजट घोषणाएं हो सकती हैं। इनमें एलिवेटेड रोड से लेकर अंडरपास, मास्टर ड्रेनेज सिस्टम और सौंदर्यीकरण के काम शामिल किए गए हैं। 250 करोड़ रुपए की लागत से एक विश्वस्तरीय सुविधाओं का एक एक्सपीरियंस सेंटर की भी घोषणा होन की संभावना है।

बजट में ये घोषणाएं संभव - राशि (करोड़ रुपए में)

-अजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी रोड पर अंडरपास - 20
-सीकर रोड पर रोड नम्बर एक से पांच तक एलिवेटेड -100
-कालवाड़ रोड पर मास्टर ड्रेनेज वर्क -100
-ट्रैफिक सेफ्टी वर्क (मीडियन, रेलिंग और जंक्शन के सुधार) - 30
-चंदलाई बांध को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित -25
-करणी पैलेस रोड तलाई पार्क का विकास - 02
-आनंद वन और लोहामंडी में पार्कों का विकास कार्य -13
-मालवीय नगर में पार्किंग विकास -40
-वैशाली नगर क्षेत्र में व्यापक विकास -60

ये बजट भी होंगे बजट में शामिल

सांगानेर और पृथ्वीराज नगर दक्षिण की सैकड़ों कॉलोनियों में होने वाले जलभराव से बचाने और ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने की घोषणा हो सकती हैं। इसमें जेडीए करीब 100 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके अलावा जेडीए अरण्य भवन से जगतपुरा आरओबी तक 4.4 किमी में एलिवेटेड रोड बनाने पर भी काम रह रहा है। इस पर 560 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। दोनों ही प्रोजेक्ट की कवायद जेडीए स्तर पर पहले से ही चल रही है।

Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप