जयपुर

राजस्थान बजट 2026 : भजनलाल सरकार की बड़ी घोषणा, 10-12वीं के मेधावी बच्चों को मिलेंगे 20 हजार रुपए

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान सरकार ने बजट में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं।
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2026
Rajasthan Budget 2026: Big Announcement for Youth
Rajasthan Budget 2026: Big Announcement for Youth (AI Photo)

Rajasthan Budget 2026 Announcements

राजस्थान सरकार ने बजट में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के साथ-साथ खुद का काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

युवाओं को 10 लाख तक का लोन

राजस्थान बजट में युवाओं के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे करीब 30 हजार युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मेधावी छात्रों को 20 हजार का ई-वाउचर

कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के लिए 20 हजार रुपए का ई-वाउचर दिया जाएगा। छात्र इस राशि से अपनी जरूरत के अनुसार टैबलेट या लैपटॉप खरीद सकेंगे।

नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा

अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास का मौका मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

हर जिले में एक स्कूल बनेगा उच्च माध्यमिक

बजट में यह भी घोषणा की गई है कि प्रत्येक जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा, ताकि छात्रों को अपने ही जिले में आगे की पढ़ाई की सुविधा मिल सके।

सभी स्कूलों में टॉयलेट सुविधा

सरकार ने शिक्षा के साथ स्वच्छता पर भी ध्यान दिया है। जिन स्कूलों में अभी टॉयलेट की सुविधा नहीं है, वहां नए टॉयलेट बनाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Updated on:
11 Feb 2026 12:35 pm
Published on:
11 Feb 2026 12:19 pm
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप