जयपुर

Rajasthan by-election Result : राजस्थान उपचुनाव के रिजल्ट ने बदले एक साल पहले के समीकरण, 7 सीटों पर क्या है नया, जानें

Rajasthan by-election Result : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जो परिणाम आए थे। सिर्फ 1 साल में वह समीकरण अब बदल गए। उपचुनाव के रिजल्ट ने भाजपा की बल्ले-बल्ले कर दी।

less than 1 minute read
Rajasthan by-election Result Changed Equation of a Year Ago know what is New on 7 Seats Khinvsar, Chaurasi, Jhunjhunu, Salumber, Deoli-Uniyara, Dausa, Ramgarh

Rajasthan by-election Result : राजस्थान की सात सीटों पर विधानसभा उप चुनाव 2023 में जो परिणाम आए हैं, और जीत-हार का जो अंतर रहा था। एक साल के अंतराल में ही यह समीकरण बदल गए। यह पूरा चुनाव भाजपा के खाते में चला गया।

सीट वार कैसे बदला परिणाम

खींवसर उपचुनाव : विधानसभा चुनाव में आरएलपी यहां से 2059 वोटों से चुनाव जीती, इस उपचुनाव में भाजपा 13901 वोट से चुनाव जीत गई।

चौरासी उपचुनाव : विस चुनाव में बीएपी यहां से 69166 वोटों से चुनाव जीती थी, इस उपचुनाव में बीएपी की जीत 24 हजार 370 वोटों की ही रह गई।

झुंझुनूं: विस चुनाव में कांग्रेस 27562 वोटों से जीती थी, इस उपचुनाव में भाजपा 42 हजार 848 वोटों से चुनाव जीत गई।

सलूम्बर उपचुनाव : विस चुनाव में भाजपा इस सीट पर 14691 वोटों से चुनाव जीती थी, इस उपचुनाव में भाजपा की जीत 1285 वोटों की ही रह गई।

देवली-उनियारा उपचुनाव : विस चुनाव में यह सीट कांग्रेस ने 19175 वोटों से जीती थी, इस बार भाजपा यहां से 41121 वोटों से चुनाव जीती है।

रामगढ़ उपचुनाव : विस चुनाव में कांग्रेस यहां से 19696 वोटों से चुनाव जीती थी, इस उपचुनाव में भाजपा 13636 वोटों से चुनाव जीत गई।

दौसा उपचुनाव : विस चुनाव में कांग्रेस यहां से 31204 वोटों से चुनाव जीती थी, इस उपचुनाव में कांग्रेस मात्र 2300 वोटों से ही जीत सकी।