Rajasthan By-Election Result : राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत। राजस्थान उपचुनाव में भाजपा ने 7 में से 5 सीटें पर अपना परचम लहराया। इस जीत से राजस्थान भाजपा में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कही बड़ी बात। मदन राठौड़ ने भाजपा की जीत का श्रेय सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया हैं। राजस्थान उपचुनाव में भाजपा ने जिन 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, वे झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर, रामगढ़ हैं। चौरासी सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) व दौसा में कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा ने जीत दर्ज की है।