Churu Hotel Firing : राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर में देर रात एक होटल में फायरिंग की घटना में होटल मालिक की मृत्यु हो गई और 3 की हालत गंभीर है। इस घटना पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला किया।
Churu Hotel Firing : राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर में देर रात एक होटल में फायरिंग की घटना में होटल मालिक की मृत्यु हो गई और 3 की हालत गंभीर है। इस घटना पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहाकि होली जैसे पर्व पर इस प्रकार की घटनाएं होना राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि चूरू जिले के बीदासर में देर रात एक होटल में फायरिंग की घटना से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व कुछ लोगों के घायल हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए। प्रदेश में बढ़ते गैंगवार व आपराधिक घटनाओं से जनता में भय का माहौल है।
हनुमान बेनीवाल ने आगे लिखा कि होली जैसे पर्व पर इस प्रकार की घटनाएं होना राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है। सरकार को गैंगवार व संगठित अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि जिले के बीदासर में होटल द रॉयल ट्रीट में सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे घटना हुई। तीन बदमाशों ने होटल में घुसकर करीब 5 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमे होटल मालिक मुनीराम मंडा की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत निवासी दडीबा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि शराब के धंधे को लेकर आपस में विवाद है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।