1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert 27 April: 46 डिग्री तापमान के बाद अब राजस्थान के 12 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश

Rajasthan weather today: राजस्थान के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।ऑरेंज अलर्ट झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में कभी-कभी तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ मेघगर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 27, 2026

Orange Alert in Rajasthan: जयपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने आज दोपहर 15:20 बजे जारी नाउकास्ट चेतावनी (Nowcast Warning) में राजस्थान के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट चूरू, सीकर,नागौर , बीकानेर व श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ मेघगर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताता है।

येलो अलर्ट सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, जयपुर, हनुमानगढ़ आदि जिलों में 20-30 किमी/घंटा की हल्की तेज़ हवाओं और मेघगर्जन की चेतावनी दे रहा है।

यह चेतावनी केवल अगली तीन घंटों तक मान्य है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है, बल्कि हल्की हवाएं और मेघगर्जन की घटनाएं हो सकती हैं।

राजस्थान के लिए राहत की खबर: गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव!

जयपुर. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने मुख्य मौसम तंत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों तथा आसपास के क्षेत्रों में 27 अप्रैल से 1 मई तक मेघगर्जन, बिजली चमकने, 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

वर्तमान में राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आगामी 1-2 दिनों तक पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव/लू की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।