जयपुर

सीएम कर रहे थे मॉर्निंग वॉक, अचानक ERCP पर पूछा गया सवाल, भजनलाल ने मुस्कुराते हुए दिया अनोखा जवाब

CM Bhajanlal Answer : सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ जनता से भी संवाद किया। इसी दौरान मीडिया ने सीएम भजनलाल ERCP पर पूछा सवाल। भजनलाल ने दिया अनोखा जवाब।
1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 4:15 PM IST

CM Bhajanlal Answer : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। सीएम भजनलाल ने वॉक के साथ जनता से संवाद भी किया। सीएम भजनलाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया। सीएम भजनलाल को अचानक अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे।

हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को देना चाहिए बढ़ावा

सीएम भजनलाल ने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह-सुबह योग, व्यायाम या मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए। जिससे वे स्वस्थ रहेंगे तथा पूरे दिन ताजगी तथा ऊर्जावान रहते हुए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए।

आमजन के साथ सीएम भजनलाल ने चाय पर की चर्चा

सीएम भजनलाल ने सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन मन्दिर महामाया दरबार और बालाजी मन्दिर में दर्शन किए। इसके बाद सीएम भजनलाल ने आमजन के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

ERCP पर सीएम भजनलाल का जवाब

मॉर्निंग वॉक के दौरान मीडिया ने सीएम भजनलाल से ERCP पर सवाल पूछा। इस पर सीएम भजनलाल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि आप मस्त रहिए, स्वस्थ रहिए, आगे सारी चीजे आती चली जाएगी। दरअसल मंगलवार 17 दिसम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी जयपुर के दादिया से पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

Updated on:
16 Dec 2024, 4:15 PM IST
Published on: