जयपुर

Jobs: सरकारी कॉलेजों में संविदा पर 3540 भर्ती शुरू, 5 मई से आवेदन, मिलेगा 28,850 रुपए मासिक वेतन

Teaching Associate: इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 28,850 रुपए का वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 5 वर्षों के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। यह पहली बार है जब राज्य सरकार चयन बोर्ड के माध्यम से इस प्रकार की संविदा आधारित शिक्षक भर्ती कर रही है।

2 min read
May 01, 2026
Photo AI

Govt College Jobs: जयपुर.राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सरकारी कॉलेजों में टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (Raj-CES) के तहत की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 28,850 रुपए का वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 5 वर्षों के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। यह पहली बार है जब राज्य सरकार चयन बोर्ड के माध्यम से इस प्रकार की संविदा आधारित शिक्षक भर्ती कर रही है।

ये भी पढ़ें

Summer Special Train: गर्मियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे की पहल, जयपुर से इन रेलवे स्टेशनों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

भर्ती प्रक्रिया में कुल 32 विषयों को शामिल किया गया है। परीक्षा अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। चयन प्रक्रिया में दो पेपर होंगे—पहला पेपर 75 अंकों का राजस्थान सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का 300 अंकों का होगा। विस्तृत सिलेबस और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में उपलब्ध है।

नेट, स्लेट या पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास नेट, स्लेट या पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती से राज्य के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हालांकि, इस नई भर्ती प्रक्रिया के चलते पहले से संचालित विद्या संबल योजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पिछले 5 वर्षों से इस योजना के तहत सरकारी कॉलेजों में करीब 2500 शिक्षक संविदा के आधार पर पढ़ा रहे हैं। राज्य के लगभग 370 कॉलेज इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

कुछ शिक्षक संगठनों ने इस भर्ती का विरोध भी शुरू कर दिया है। शिक्षक संघों का कहना है कि संविदा आधारित नई भर्ती से पहले से कार्यरत शिक्षकों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

📊 भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

क्रमांकविवरणजानकारी
1भर्ती संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
2योजना/संस्थाराजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी (Raj-CES)
3पद का नामटीचिंग एसोसिएट
4कुल पद3540
5विषयों की संख्या32 विषय
6नौकरी का प्रकारसंविदा (Contract)
7नियुक्ति अवधि5 वर्ष (3 वर्ष तक बढ़ाने का प्रावधान)
8मासिक वेतन₹28,850
9आवेदन प्रारंभ तिथि05 मई 2026
10आवेदन अंतिम तिथि03 जून 2026
11आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
12परीक्षा समयअगस्त से अक्टूबर 2026
13पेपर 175 अंक (राजस्थान सामान्य ज्ञान)
14पेपर 2300 अंक (संबंधित विषय)
15कुल अंक375 अंक
16शैक्षणिक योग्यताNET / SLET / PhD
17संबंधित योजना पर प्रभावविद्या संबल योजना प्रभावित
18वर्तमान शिक्षक (विद्या संबल)लगभग 2500
19प्रभावित कॉलेजकरीब 370 सरकारी कॉलेज

पूरी जानकारी यहां से लें...

ये भी पढ़ें

चूक मत जाना! राजस्थान में 5500+ औद्योगिक प्लॉट्स: RIICO 10वें चरण के आवेदन 1 मई से शुरू, 19 मई को लॉटरी
Updated on:
01 May 2026 10:44 am
Published on:
01 May 2026 10:42 am
Also Read
View All