जयपुर

Rajasthan Politics : किरोड़ी लाल मीणा गंगापुर से चुनाव लड़ें तो मैं हट जाऊंगा, कांग्रेस के रामकेश मीणा का बड़ा बयान

Rajasthan Politics : राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने भाजपा पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे अन्याय हुआ, वे गंगापुर से चुनाव लड़ने आए तो सीट खाली कर देंगे।
2 min read
Congress Ramkesh Meena Big statement If Kirodi Lal Meena contests from Gangapur I will step down
किरोड़ी लाल मीणा व उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा। फोटो पत्रिका

Rajasthan Politics : कृषि एवं सहकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में किसानों से अधिक राजनीतिक मुद्दों को छेड़ा गया। विधायकों ने कहा कि ऋण माफ कर किसान को परजीवी मत बनाओ, फसल खराब होने पर सात दिन में बीमा राशि दिलाओ।

इसी दौरान उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने भाजपा पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे अन्याय हुआ, वे गंगापुर से चुनाव लड़ने आए तो सीट खाली कर देंगे।

वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि श्रवण कुमार को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, जिसके जवाब में श्रवण कुमार ने कहा उन्हें ऐसा कोई पद नहीं चाहिए।

संकट आता है तो भाजपा किरोड़ी लाल को करती है आगे

रामकेश ने किरोड़ी लाल मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि उम्मीद थी वे मुख्यमंत्री नहीं तो उपमुख्यमंत्री या गृहमंत्री बनेंगे लेकिन उनके विभागों के टुकड़े कर दिए। उनके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा, जबकि संकट आता है तो भाजपा किरोड़ी लाल को आगे करती है।

किरोड़ी लाल को कौनसी शक्ति नहीं दी? - जोगाराम

पूर्वी राजस्थान में डूंगरी बांध मुद्दे के समाधान के लिए भी उन्हें ही भेजा जाएगा। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम ने कहा कि किरोड़ी लाल को कौनसी शक्ति नहीं दी? कांग्रेस के श्रवण कुमार ने कहा कि जमाना कितना ही डिजिटल हो, रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती वह तो किसान की मेहनत से ही पैदा होगी। उसे ऋण माफ कर परजीवी मत बनाओ।

फसलों में रसायनों के उपयोग से बढ़ रहा कैंसर - संजीव कुमार

भाजपा के संजीव कुमार ने कहा कि सैटेलाइट विधि से फसल खराबे के आकलन से बीमा कंपनियों को लाभ हो रहा है, फसलों में रसायनों के उपयोग से कैंसर बढ़ रहा है। कांग्रेस के पितराम सिंह काला ने कहा कि बीमा कंपनियां 28 प्रतिशत तक मुनाफा कमा रहीं, इसे सीमित किया जाए।

Updated on:
21 Feb 2026 07:41 am
Published on:
21 Feb 2026 07:41 am