जयपुर

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 50 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Political News: पंचायत और निकाय चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी 50 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया है।

2 min read
Apr 04, 2026
बस्तर शहर कांग्रेस में संगठन विस्तार (photo source- Patrika)

Rajasthan Congress : जयपुर। राजस्थान में होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी 50 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को नए नियुक्ति आदेश जारी किए। इसके तहत 37 नेताओं को जिला प्रभारी और इतने ही नेताओं को सह-प्रभारी बनाया गया है।

प्रभारियों में 6 विधायक और करीब 9 पूर्व विधायक शामिल हैं। अधिकांश पुराने चेहरों को ही दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को जिलाध्यक्ष बनने के बाद हटाया गया है। सह-प्रभारियों में उन नेताओं को मौका दिया गया है, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में ऑब्जर्वर के रूप में बेहतर काम किया था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Rail Track:100KM तक बिछेगी नई रेल लाइन, 374.70 करोड़ आएगी लागत; 10 स्टेशन भी बनेंगे

जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जारी

प्रदेश में पिछले साल संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है और फिलहाल जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच 1 अप्रेल से संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे जिला प्रभारी और सह-प्रभारी

इन सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए ही जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। डोटासरा ने कहा कि सभी प्रभारी अपने-अपने जिलों में जाकर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन करेंगे, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे और उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

इनको जिलों में लगाया प्रभारी

चेतन डूडी अजमेर (शहर-ग्रामीण), प्रतिष्ठा यादव ब्यावर, नसीम अख्तर भीलवाड़ा (शहर-ग्रामीण), रमेश खंडेलवाल नागौर व डीडवाना-कुचामन, प्रशांत शर्मा टोंक, देशराज मीणा भरतपुर व डीग, अजीत सिंह यादव धौलपुर, प्रशांत बैरवा करौली, जीआर खटाना सवाई माधोपुर, शिमला नायक बीकानेर शहर और ग्रामीण, हाकम अली चूरु, जियाउर रहमान श्रीगंगानगर, पूसाराम गोदारा हनुमानगढ़, रामसिंह कसवा झुंझुनूं, फूलसिंह ओला अलवर, राजपाल शर्मा कोटपूतली-बहरोड़, अमित चाचान खैरथल-तिजारा, राकेश पारीक दौसा, रोहित बोहरा जयपुर शहर, आरसी चौधरी जयपुर ग्रामीण पूर्व और पश्चिम, विशाल जांगिड़ सीकर व नीमकाथाना, मोहन डागर बाड़मेर व बालोतरा, रामविलास चौधरी जैसलमेर व फलोदी, सुमन यादव जालोर, विक्रम सिंह शेखावत जोधपुर (शहर-ग्रामीण), राजेंद्र मूंड पाली, अंजना मेघवाल सिरोही, मीनाक्षी चंद्रावत बारां, बिजेन्द्र सिंह सिद्धु बूंदी, राजेन्द्र शर्मा झालावाड़, पुष्पेंद्र भारद्वाज कोटा (शहर-ग्रामीण), लालसिंह झाला बांसवाड़ा व प्रतापगढ़, हंगामी लाल मेवाड़ा चित्तौड़गढ़, हीरालाल डांगी डूंगरपुर, जगदीश चन्द्र जांगिड़ राजसमंद, हरीश चौधरी उदयपुर (शहर-ग्रामीण) तथा राजेश चौधरी को जिला सलूंबर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ सह प्रभारी भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 256 करोड़ की लागत से बनेगा हाईलेवल ब्रिज, बूंदी जिले से सीधे जुड़ेगा कोटा का इटावा क्षेत्र
Also Read
View All