12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 24 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आवेदन की तारीख पर आया नया अपडेट

स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी है। अभी तक आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। राज्य की 183 नगरीय निकायों में 24 हजार 752 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 12, 2026

rajasthan safai karamchari bharti

Rajasthan Safai Karamchari Bharti Latest Update (Patrika File Photo)

Rajasthan Safai Karamchari Bharti: जयपुर: राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी है। शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य की 183 नगरीय निकायों में कुल 24 हजार 752 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

183 नगरीय निकायों में होनी है भर्ती

स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 27 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत प्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। विभाग ने अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

बाद में विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया था। पहले आवेदन की तारीख बढ़ाकर 13 अक्टूबर की गई थी। अब अभ्यर्थियों की मांग और अन्य कारणों को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत अब इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के लिए देनी होगी इतनी फीस

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए: 600 रुपए
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए: 400 रुपए
  • दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए: 400 रुपए

जयपुर में सबसे ज्यादा 4,811 पद

राजस्थान की 183 नगरीय निकायों में होने वाली इस भर्ती में जयपुर में सबसे ज्यादा पद निर्धारित किए गए हैं। विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रमुख शहरों में पदों का विवरण इस प्रकार है।

  • जयपुर: 4,811 पद
  • बीकानेर: 1,084 पद
  • जोधपुर: 890 पद
  • सीकर: 480 पद
  • भरतपुर: 450 पद
  • अलवर: 426 पद
  • उदयपुर: 300 पद
  • अजमेर: 290 पद