जयपुर

महाकुंभ में शामिल होने के लिए अवकाश दिया जाए… राजस्थान में कांस्टेबल ने ASP को लिखा भावुक पत्र

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होने के लिए एक पुलिस कांस्टेबल का छुट्टी के लिए ASP को लिखा गया भावुक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2025, 12:54 PM IST
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए एक पुलिस कांस्टेबल का छुट्टी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयपुर ग्रामीण को लिखा गया भावुक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसपी ने कांस्टेबल की भावनाओं को देखते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर छुट्टी भी दे दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रार्थना पत्र में कांस्टेबल जय सिंह मूंड ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात (हाईवे) जयपुर ग्रामीण को प्रार्थना पत्र पेश कर आग्रह किया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए उसे तीन दिन का अवकाश दिया जाए और अनुमति प्रदान की जाए। उसके जन्म जन्मांतर के पापों को काटने का ऐसा अवसर दोबारा जीवन में नहीं मिलेगा।

कांस्टेबल ने लिखा कि ऐसा संयोग आगामी 144 साल बाद ही बनेगा। इसलिए कुंभ में जाने की अनुमति दी जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयपुर ग्रामीण ब्रजमोहन शर्मा ने कांस्टेबल की भावनाओं तथा भावुकता को समझते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर अवकाश की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

कांस्टेबल द्वारा महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रार्थना पत्र मिला था। जिस पर उसे तीन दिन की छुट्टी दे दी गई है। एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी नहीं है।

बृज मोहन शर्मा, एएसपी यातायात ( हाईवे) जयपुर ग्रामीण

यह वीडियो भी देखें

Updated on:
22 Jan 2025, 12:54 PM IST
Published on: