जयपुर

राजस्थान की 8 करोड़ से अधिक जनता पर 7.92 लाख करोड़ का कर्ज, राजस्व प्राप्ति के अनुमान निकले फेल; जानें क्या है पूरी सच्चाई

बजट अनुमानों और वास्तविक राजस्व के बीच खाई बढ़ती जा रही है। सात साल में अंतर 24 हजार करोड़ से बढ़कर 37 हजार करोड़ पार हो गया। बढ़ते कर्ज से कुल देनदारी 7.92 लाख करोड़ से ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
आठ करोड़ से अधिक जनता पर 7.92 लाख करोड़ की देनदारी (फोटो-एआई)

जयपुर: वर्षों से बजट में राजस्व के हवाई अनुमान लगाकर दूसरे प्रदेशों की ही तरह हमारे यहां भी घोषणाओं की रेवड़ियों (फ्री बीज) से आमजन का दिल जाता जा रहा है। लेकिन बढ़ते कर्ज से प्रदेश की कमर टूट रही है।

अधिकारी बजट पूर्व बैठकों के आधार पर राजस्व का जो अनुमान लगाते हैं। वह वास्तविकता से हजारों करोड़ रुपए दूर है। मौजूदा वित्त वर्ष के राजस्व प्राप्ति के वास्तविक आंकड़े अनुमान से कितने पीछे रहेंगे, यह तो अगले साल ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें

Barmer Crude Oil Leak: राजस्थान में क्रूड ऑयल मिलने की क्या है सच्चाई? 4 दिन से बह रहा कच्चा तेल, यह रिसाव है या कोई बड़ा संकेत

लेकिन आंकड़ों से साफ है कि साल दर साल अनुमान और वास्तविकता के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। सात साल पहले अंतर करीब 24 हजार करोड़ था, जो पिछले साल 37 हजार करोड़ पार हो गया। ऐसे में अनुमान है कि अगले वर्ष मार्च के अंत तक प्रदेश की 8 करोड़ से अधिक आबादी पर कुल देनदारी 7.92 लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो जाएगी।

कर्मचारियों को जीपीएफ ऋण और पेंशनर को ग्रेच्युटी आदि का भुगतान कई महीने की देरी से हो रहा है तो समय पर भुगतान नहीं मिलने की सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों की शिकायत भी सुनने को मिलती रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो निवेश के माध्यम से आय बढ़ाना और प्रशासनिक खर्च पर सख्त नियंत्रण ही बेहतर उपाय है। इसमें एआई टूल्स के जरिए निगरानी भी मदद कर सकती है।

राजस्व प्राप्ति की तस्वीर (राशि करोड़ रुपए में)

वर्षअनुमानहकीकतअंतर
2026-27325740??
2025-26294536??
2024-2526446122725037211
2023-2423398820327630712
2022-2321497719498719990

कर्ज का चढ़ता ग्राफ (राशि करोड़ रुपए में)

वर्षकुल देनदारी (करोड़ रुपए)
2026-27792025 (अनुमानित)
2025-26726385 (अनुमानित)
2024-25640844
2023-24571638
2022-23505574

ये भी पढ़ें

राजस्थान में मिला क्रूड ऑयल, 50 टैंकर भरे फिर भी नहीं थमा सैलाब, किसान की 1 बीघा जमीन बर्बाद

Published on:
27 Feb 2026 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर