जयपुर

राजस्थान में 690 करोड़ की नए सड़कें, राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, दिया कुमारी ने की कई बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget 2026 : उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने बजट बहस के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए सवालों को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया।

2 min read
Feb 17, 2026
दिया कुमारी-फोटो वीडियो स्क्रीनशॉट

जयपुर। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने बजट बहस के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए सवालों को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने शिक्षा व कृषि पर बजट घटने के आरोपों पर सफाई दी कि कांग्रेस सरकार से जीएसडीपी 41 फीसदी, बजट शिक्षा पर 35 और कृषि पर 34 फीसदी ज्यादा है। केंद्रीय करों में हिस्सा घटने का आरोप लगा, जबकि 16वें वित्त आयोग ने 15वें वित्त आयोग से 60 फीसदी ज्यादा दिलाया है।

अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तंज कसा कि खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं, घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जीएसडीपी अगले साल तक 21 लाख करोड़ पार जाने का अनुमान है, जो कांग्रेस राज से 41 प्रतिशत से ज्यादा है। नई भर्तियां नहीं होने के सवाल पर जवाब दिया कि एक लाख नियुक्तियां हो चुकी, निजी क्षेत्र में दो लाख रोजगार और 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget Session : ‘सदन में आपा खोने का आजीवन खेद रहेगा’, BJP MLA गोपाल शर्मा को क्यों जारी करना पड़ा भावुक संदेश?

राजस्थान की जीएसडीपी ग्रोथ रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

उपमुख्यमंत्री ने करीब 50 मिनट तक विपक्ष के प्रमुख सदस्यों की ओर से उठाए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जीएसडीपी ग्रोथ रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। बजट भाषण के दौरान उनके 7-8 बार पानी पीने पर डोटासरा के सवाल उठाने पर कहा कि उन्हें मेरा पानी पीना याद रहा जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं गया। नेता प्रतिपक्ष ने बजट की तुलना कर अनजाने में ही सही पिछली बजट की तारीफ कर दी।

यह की घोषणाएं

  • राज्य कर्मचारियों के दो साल की सेवा के बाद केंद्र में चयन होने पर वेतन भत्तों की वसूली नहीं
  • 690 करोड़ की नए सड़कें
  • एक लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, काउंसलिंग की ट्रैनिंग दी जाएगी
  • पेयजल लाइन बदलने के लिए 150 करोड़, 220 करोड़ के पेयजल कार्य
  • कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया
  • एमएसएमई में नए आवेदन अब जिला उद्योग केंद्र में प्रोसेस
  • ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स, केंद्र के सहयोग एआई हब
  • मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी, कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के कार्य
  • 75 हजार स्कूली बच्चों की नेत्र जांच कर चश्मे
  • अंबेडकर ओबीसी छात्रावासों में सीट बढ़ोतरी
  • रामगढ़ विषधारी सहित तीन अभयारण्य में सफारी सुविधााओं पर 25 करोड़
  • नए पशु चिकित्सालय, सब सेंटर
  • किसानों को खेत तक रास्ता देने के लिए सरकारी जमीन की पट्टी का आवंटन

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget Session : ‘गरीब और किसान का बेटा जा रहा है विदेश’, कांग्रेस MLA रामनिवास गावड़िया ने ऐसा क्यों कहा?

Also Read
View All

अगली खबर