जयपुर

Central Budget 2026-27 : केंद्रीय बजट से पहले राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान

Central Budget 2026-27 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान। जानें क्या कहा।
less than 1 minute read
Rajasthan Deputy CM Premchand Bairwa makes a big statement ahead of Central Budget 2026-27
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा। फाइल फोटो पत्रिका

Central Budget 2026-27 : राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केंद्रीय बजट से उम्मीदों पर कहा, विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने का बजट हमेशा दिया गया है। हमारी वित्त मंत्री ने हमेशा महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और किसानों का ध्यान रखते हुए बजट दिया है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भी इन वर्गों का ध्यान रखते हुए बजट आएगा।

आजाद भारत में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट (Budget 2026) पेश करने वाली हैं। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है। आजाद भारत में पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है।

देश की पहली महिला वित्त मंत्री

साथ ही, निर्मला सीतारमण लगातार 9वां बजट पेश कर देश की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों का सामना कर रही है।

Updated on:
01 Feb 2026 10:26 am
Published on:
01 Feb 2026 10:25 am