जयपुर

राजस्थान में अब ई-मित्र पर जाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, भजनलाल सरकार बना रही है ये बड़ा प्लान

Jaipur News: इसके पीछे मकसद है कि ई-मित्र पर दी जाने वाली सेवाएं लोगों के घर तक पहुंचे। साथ ही इससे ज्यादा से ज्यादा लोग रोजगार से भी जुड़ सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 11:51 AM IST
Rajasthan Government Initiatives
file photo

जयपुर। आपको ई-मित्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ई-मित्र आपके पास चलकर आएगा। प्रदेश में जल्द ही मिनी ई-मित्र की शुरुआत होने जा रही है, जो मोबाइल पर भी संचालित होगा। राज्य सरकार इस नए कांसेप्ट पर काम कर रही है। इसके तहत मोबाइल ई-मित्र खोले जाएंगे। इसमें 600 में से वे सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो मोबाइल पर आसानी से संचालित हो सकती हैं।

इसके पीछे मकसद है कि ई-मित्र पर दी जाने वाली सेवाएं लोगों के घर तक पहुंचे। साथ ही इससे ज्यादा से ज्यादा लोग रोजगार से भी जुड़ सकेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (डीओआईटी) प्रायोगिक तौर पर इसका संचालन शुरू करने पर काम कर रहा है। जिसके पास जनाधार कार्ड होगा, वही इससे जुड़ सकेगा।

जनता तक सुविधा नहीं पहुंचाई तो सस्पेंड

प्रस्तावितड्राफ्ट के तहत ऐसा ‘मिनी ई-मित्र’ संचालनकर्ता, जिसका एक माह में शून्य ट्रांजेक्शन होगा, उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। नए कांसेप्ट में वे ही लोग जुड़ें, जिन्हें वास्तव में रोजगार की जरूरत हो और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाएं। जुर्माना चुकाने के बाद ही लाइसेंस बहाल किया जाएगा।

वॉलेट के जरिए भुगतान

मिनीई-मित्र प्री-पेड मोड में संचालित होगा। हर के पास ई-मित्र वॉलेट होगा। डीओआईटी को इसके ट्रांजेक्शन की जानकारी रहेगी। संचालनकर्ता को कमीशन भी इसी के जरिए मिलेगा।
-यूपीआइए, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान होगा।

Updated on:
27 Oct 2024, 11:51 AM IST
Published on: