
जयपुर। प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनियां ‘चार्ज’ के भरोसे चल रही हैं। सात बिजली कंपनियों में निदेशक, प्रबंध निदेशक से लेकर सीएमडी तक के पद रिक्त हैं। ऐसे 13 महत्वपूर्ण पद हैं, जिनमें से दस पद अतिरिक्त चार्ज के भरोसे छोड़ दिए हैं, जबकि तीन तो खाली हैं। ऊर्जा महकमे में पहली बार ऐसे हालात बने हैं, जिससे काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इसका साइड इफेक्ट यह भी है कि उच्च पदों पर बैठे एक-दो अफसरों ने पूरी व्यवस्था को कैप्चर कर लिया है। हर छोटे से लेकर बड़े फैसले अब वे ही ले रहे हैं। यह स्थिति तब है जब सरकार बिजली उत्पादन से लेकर सप्लाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने की तरफ बढ़ रही है।
इन सभी महत्वपूर्ण पदों पर राजनीतिक नियुक्ति नहीं होगी। सरकार पहले ही यह तय कर चुकी है और इसी आधार पर इन पदों के लिए मौजूदा अफसरों से ही आवेदन मांगे गए। आवेदन प्रक्रिया काफी समय पहले ही पूरी हो चुकी है लेकिन नियुक्ति में देरी हो रही है। जबकि, सरकार बने करीब दस माह हो चुके हैं।
1. राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम
-निदेशक (तकनीकी)- मुख्य अभियंता सुरेश मीणा को मार्च, 2024 से चार्ज।
-निदेशक (ऑपरेशन)- मुख्य अभियंता के.के. मीणा को मार्च, 2024 से चार्ज।
2. जयपुर विद्युत वितरण निगम
-निदेशक (तकनीकी)- मुख्य अभियंता संजय नेहरा को चार्ज दिया हुआ है।
-निदेशक (वित्त)- मार्च, 2024 से पद रिक्त है।
3. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम
-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक- तकनीकी निदेशक डी.के. श्रंगी को अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है।
-निदेशक (वित्त)- मुख्य लेखा नियंत्रक एम.के. खंडेलवाल के पास मार्च से चार्ज।
-निदेशक (प्रोजेक्ट)- कोटा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता के.एल. मीणा के पास चार्ज।
4. ऊर्जा विकास निगम
-निदेशक (वित्त)- जोधपुर डिस्कॉम के मुख्य लेखा नियंत्रक डी.के. जैन प्रतिनियुक्ति पर यहां काम कर रहे हैं।
-निदेशक (पावर ट्रेडिंग)- काफी समय से पद रिक्त है।
5. अजमेर विद्युत वितरण निगम
-प्रबंध निदेशक- मुख्य अभियंता के.पी. वर्मा को फरवरी, 2024 से चार्ज दिया हुआ है।
-निदेशक (तकनीकी)- एम.एल. बलाडा को चार्ज पर कार्यभार।
-निदेशक (वित्त)- काफी समय पद रिक्त है।
6. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
-निदेशक- चार्ज पर दिया हुआ है।
Updated on:
27 Oct 2024 10:32 am
Published on:
27 Oct 2024 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
