जयपुर

..राजस्थान में BJP की डैमेज कंट्रोल के लिए नई रणनीति, ओम माथुर को मिली ये जिम्मेदारी

..राजस्थान में BJP की डैमेज कंट्रोल के लिए नई रणनीति, ओम माथुर को मिली ये जिम्मेदारी
less than 1 minute read
Nov 21, 2018
Feature image

जयपुर।

भाजपा ने बागियों से निपटने के लिए अब नया तरीका चुना है। पार्टी ने अब Rajasthan Vidhansabha Election 2018 से पहले विभिन्न समाजों के ऐसे व्यक्तियों को पार्टी में शामिल कर रही है जिनका अपने समाजों में वर्चस्व है। मंगलवार को पाली जिले के सिरवी समाज के धर्मगुरु माने जाने वाले माधव सिंह दीवान को भाजपा में शामिल कर इसकी शुरूआत कर दी है।

पार्टी का मानना है कि पार्टी के बागी नेताओं के हौंसले पस्त सिर्फ समाज के कद्दावर नेता ही कर सकते हैं क्योंकि समाज के लोग उनकी बात मानते हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में ही बागियों से निपटने के लिए इस नई रणनीति पर मंथन किया गया। पार्टी ने मंथन के तीसरे दिन ही इस पर अमल भी शुरू कर दिया। अब पार्टी से जुडे समाजों के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने-अपने समाजों के सर्वमान्य नेताओं से मिलें और उनको पार्टी में शामिल करें, जिससे पार्टी का आधार मजबूत हो सके।

इसके साथ ही अजमेर संभाग में बागियों से बात करने की जिम्मेदारी भाजपा के दिग्गज नेता Om Mathur को दी गई है। वहीं आज शाह के जयपुर दौरे के बाद अन्य नेताओं को भी संभागों में भेज कर बागियों को मनाने की कवायद शुरू की जाएगी।

Published on:
21 Nov 2018 04:10 pm
Also Read
View All
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?