सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए युवाओं में गजब का उत्साह है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने कहा, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देना जरूरी है। हम भी इस महायज्ञ में आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इसी संकल्प के साथ मंगलवार को कंचनदेवी गल्र्स कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम चरण में राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के 'शुद्ध का युद्ध' अभियान के तहत फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया कि चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज चल रही है।