अतिरिक्त नामांकन हटाए
किशनगढ़ विधान सभा सीट से चुनाव लडऩे के लिए 21 उम्मीदवारों ने 26 फार्म भरे थे। इनमें से 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। शेष 19 उम्मीदवारों के 24 फार्म रहे। इनमें से अतिरिक्त नामांकन फार्म भरने के कारण नाथूराम के 2, विकास चौधरी, नंदाराम और सुरेश टांक के 1-1 फार्म हटा दिए गए। ऐसे में अब 19 उम्मीदवारों के 19 फार्म सही पाए गए है।