14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जयपुर में फिर ‘गरजे’ अमित शाह, बोले- ‘कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ रहा है’

Rajasthan Assembly Election 2018: https://www.patrika.com/rajasthan-news/

3 min read
Google source verification
Rajasthan election 2018: Amit Shah talk with youth, Takes on Rahul

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी दिन में सपने देखने लगे हैं, लेकिन 2014 से जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं देश के चुनावी इतिहास को उठाकर देख लो कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लेकर ढूढ़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सब जगह घूम-घूम कर गठबंधन कर रहे हैं, उनको लगता है कि वो गठबंधन के सहारे आगे बढ़ जाएंगे। लेकिन सबको पता है कि उनका गठबंधन ढकोसला है। शाह ने बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जरा भी कन्फ्यूज न हो, मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि हम पिछली बार से भी अधिक बहुमत से आगामी चुनाव जीतकर आएंगे। शाह यहां जयपुर के मानसरोवर में आयोजित 'युवा री बात' कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। शाह ने केंद्र की मौसी सरकार और प्रदेश की वसुंधरा सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। तो वहीं राहुल गांधी भी उनके निशाने पर रहे।

अमित शाह के 'युवा री बात' सम्बोधन के HIGHLIGHTS
- 'मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि महाराणा प्रताप, राणा सांगा, वीर दुर्गादास राठौर, भामाशाह की भूमि के युवाओं के साथ बात कर रहा हूं'
- 'विकास करना भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति है, जहां-जहां हमें सरकार में आकर कार्य करने का मौका मिलता है, हम वहां लोगों के जीवन को सुधारने का काम करते हैं'
- 'राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने प्रदेश के हर परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का काम किया है'
- 'मैं पन्ना धाय की त्याग की भूमि पर, मीराबाई की भक्ति से सराबोर भूमि पर और कालीबाई की बलिदान की भूमि पर बात कर रहा हूं'
- 'देश भर के युवाओं से कोई पूछे, कि कहां पर जन्म लेना है तो आंख मूंदकर कह सकते हैं वीर भूमि राजस्थान'
- '5 साल पहले कांग्रेस पार्टी प्रदेश का बजट 94,000 करोड़ रुपये का छोड़कर गयी थी, वसुंधरा राजे जी ने उसको बढ़ाकर 2,12,000 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है'
- 'सुंदर सिंह भंडारी, भैरों सिंह शेखावत की जन्मभूमि-कर्मभूमि रही, लालकृष्ण आडवाणी की कर्मभूमि रही और लाखों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जहां पर कमल को सींचने का काम किया है इस भूमि पर सभी युवाओं का हृदय से स्वागत करता हूं'
- 'भाजपा की संस्कृति है जहां-जहां हमें मौका मिलता है, हम विकास करते हैं। जन-जन के लिए काम करने का प्रयास करते हैं। प्रदेश को उन्नत करने का प्रयास करते हैं'
- 'केन्द्र सरकार राजस्थान के विकास के लिए कटिबद्ध है। राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार और केन्द्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने से यह राज्य दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की करेगा'
- 'आजादी के बाद 50 साल तक पंचायत से संसद तक कांग्रेस का शासन रहा और कांग्रेस ने 3 नासूरों से हमारे लोकतंत्र को ग्रसित कर दिया। जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण। ये 3 ऐसे नासूर थे जो लोकतंत्र के मेरिट्स को खा जाते थे'
- 'राहुल गांधी सब जगह घूम-घूम कर गठबंधन कर रहे हैं, उनको लगता है कि वो गठबंधन के सहारे आगे बढ़ जाएंगे। लेकिन सबको पता है कि उनका गठबंधन ढकोसला है'
- 'भाजपा का कार्यकर्ता जरा भी कन्फ्यूज न हो, मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि हम पिछली बार से भी अधिक बहुमत से आगामी चुनाव जीतकर आएंगे'
- 'राहुल बाबा दिन में सपने देखने लगे हैं लेकिन 2014 से जब से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं देश के चुनावी इतिहास को उठाकर देख लो कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लेकर ढूढ़ना पड़ रहा है'
- 'कांग्रेस पार्टी के बड़े बुजुर्ग जो गांधी परिवार से रिश्ता नहीं रखते थे, उनको प्रताड़ित करने में, उनका अपमान करने में और उनको तिरस्कृत करने में गांधी परिवार ने कोई कमी नहीं छोड़ी, राहुल गांधी जी आपके मुंह से प्यार की भाषा अच्छी नहीं लगती'
- 'कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी'
- 'मनमोहन सिंह की सरकार थी उस दौरान पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया देश के अंदर घुस जाते थे हमला करते थे कोई नहीं बोलता था'
- 'जब मोदी सरकार आयी उस समय उरी के अंदर हमला हुआ। मोदी सरकार ने सेना को आदेश दिया और हमारे जाबांजो ने पाकिस्तान के घर में घुसकर अपने जवानों की हत्या का बदला लिया'
- '2018 का चुनाव जातिवाद , परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ है और ये जंग राजस्थान के युवाओं के बगैर नहीं जीती जा सकती। युवाओं ने ये जंग जीतने की शुरुआत कर दी है'
- 'राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार ने हर व्यक्ति को छूने का काम किया है। भामाशाह स्वास्थ्य योजना के तहत 24 लाख परिवारों को फायदा मिला। उज्ज्वला योजना के तहत 32 लाख लोगों के गैस कनेक्शन मिले'
- 'ये कांग्रेस की सरकारे थीं, भारत की सीमाओं से घुसपैठिये घुस जाते थे, कोई नहीं रोकता था, क्योंकि उनको घुसपैठियों में वोट बैंक नजर आता है। असम में भाजपा सरकार आई और केन्द्र में मोदी सरकार थी। हम NRC लाए और 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया'