जयपुर

Rajasthan Election 2023: फतेहपुर शेखावाटी में चुनाव के बीच दो गुटों में पथराव के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया हवाई फायर

Two groups clashed in Fatehpur Sikar : चलते मतदान के बीच दो गुट भिड़े, दोनों तरफ से पथराव के बाद तनाव, पुलिस को करना पड़ा हवाई फायर!  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2023, 3:19 PM IST
Rajasthan Election 2023 Two groups clashed in Fatehpur Sikar

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश भर में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान कुछ घंटों तक तो सुरक्षित और शांतिपूर्ण जारी रहा। लेकिन सात से आठ घंटे बीतने के बाद कहीं-कहीं से छिट-पुट, तो कहीं से भारी बवाल की खबरें भी आने लगीं। सीकर की फतेहपुर विधानसभा सीट से सामने आई ऐसी ही एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां चलते मतदान के बीच दो पक्ष आपस में भिड़ गए और माहौल खराब हो गया। बताया गया है कि पुलिस को स्थितियां संभालने के लिए यहां हवाई फायर भी करना पड़ा है।


जानकारी के अनुसार फतेहपुर स्थित बोचीवाल भवन के पीछे स्थित एक मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, और फिर देखते ही देखते मारपीट होने लगी। विवाद इतना ज़्यादा बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। दोनों तरफ से बेकाबू हुई स्थितियों से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।


सामने आया है कि दो पक्षों के बीच पथराव की इस घटना से स्थानीय क्षेत्र के लोग इतने डरे-सहमे, कि उन्होंने अपने-अपने घरों में दुबककर जान बचाई। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस और चुनाव ड्यूटी में तैनात अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।


यह भी पढ़ें : मतदान बूथ पर पार्षद प्रतिनिधि से मारपीट, भारी पुलिस जाप्ता तैनात

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना