जयपुर

Free Electricity : राजस्थान में फ्री बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन जारी, 77 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Free Electricity : राजस्थान में डिस्कॉम्स ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत फ्री बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन जारी की है। इस योजना में प्रतिमाह 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2025, 8:47 AM IST
Rajasthan Free Electricity Scheme New Guidelines Released 7.7 million Consumers Big Relief
फाइल फोटो पत्रिका

Free Electricity : डिस्कॉम्स ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत नि:शुल्क बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन आखिर गुरुवार को जारी कर दी। इसमें साफ हो गया है कि 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 17000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी तो देगी, लेकिन उन्हें पहले अपने खर्चे पर पैनल लगाना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केंद्र सरकार की 33 हजार रुपए की सब्सिडी जारी होने के बाद डिस्कॉम अतिरिक्त सब्सिडी खाते में जमा कराएगा।

जिनकी खुद की छत होगी, सोलर पैनल उन्हीं के लगाए जाएंगे

वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिनके पास खुद की छत होगी, उन्हीं के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। खास यह है कि इस योजना में प्रतिमाह 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। इन्हें किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे करीब 77 लाख उपभोक्ता हैं।

डिस्कॉम लेगा लोन

उपभोक्ताओं को सब्सिडी का पैसा चुकाने के लिए डिस्कॉम लोन लेगा। इस लोन राशि की जो किस्त होगी, उतनी राशि सरकार डिस्कॉम को देगी।

यह रहेगी प्रक्रिया…

1- पंजीकृत उपभोक्ता को राजस्थान डिस्कॉम वेबसाइट या बिजली मित्र मोबाइल ऐप पर सहमति देनी होगी।
2- फिर उन्हें राष्ट्रीय पोर्टल (पीएम सूर्यघर योजना) पर अधिकृत विक्रेता का चयन करके खुद का सोलर पैनल लगाना होगा।
3- सोलर सिस्टम की क्षमता कम से कम 1.1 किलोवाट होगी।
4- सोलर लगने के बाद टीम निरीक्षण कर सब्सिडी स्वीकृत करेगी।

इन उपभोक्ताओं का बिल आएगा शून्य

150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। योजना से जुड़ने वालों को केन्द्र के साथ राज्य सरकार की तय सब्सिडी मिलेगी।
आरती डोगरा, अध्यक्ष, राज. डिस्कॉम्स

Updated on:
7 Nov 2025, 8:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप