जयपुर

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, राजस्थान को 2 नई वंदेभारत ट्रेन की सौगात

Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजस्थान में वंदेभारत ट्रेन की डबल एंट्री होने वाली है।
less than 1 minute read
Aug 20, 2025
new Vande Bharat trains
वंदे भारत ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजस्थान में वंदेभारत ट्रेन की डबल एंट्री होने वाली है। रेलवे ने जोधपुर के साथ-साथ बीकानेर को भी वंदेभारत ट्रेन से जोड़ने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें दिल्ली कैंट तक संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इनके लिए नई रैंक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी। इस महीने के अंत तक या सितम्बर के पहले सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने जोधपुर से वाया जयपुर व बीकानेर से वाया चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदेभारत चलाने की हरी झंडी दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है।

जयपुर पहले से ही दो वंदेभारत ट्रेनों से जुड़ा है। यहां से अजमेर चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैंट व उदयपुर से जयपुर वंदेभारत संचालित हो रही हैं। अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर शुरू होने से जयपुर को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सेवा मिल जाएगी।

जोधपुर से सुबह-दिल्ली कैंट से दोपहर में चलेगी

जोधपुर से ट्रेन सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। जयपुर जंक्शन सुबह 9:35 बजे आएगी और 5 मिनट का ठहराव करेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर शाम 7:10 बजे जयपुर और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 घंटे 05 मिनट में जोधपुर से दिल्ली कैंट (605 किलोमीटर) की दूरी तय करेगी।

बीकानेर से दिल्ली का सफर सवा छह घंटे में

बजे रवाना होकर 6 घंटे 15 बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 मिनट में 448 किमी की दूरी तय कर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन शाम 4:45 रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी।