जयपुर

Rajasthan: गांवों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे केंद्र; युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

राजस्थान के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में केंद्र खोलने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 4:07 PM IST
Feature image

राजस्थान की सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा पशुपालक सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इन सेवा केंद्रों पर निगम द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्ता युक्त पशु उत्पादों को उचित मूल्य पर पशुपालकों को विक्रय किया जाएगा।

गांव के युवाओं को मिलेगा रोजगार

पशुपालक सेवा केंद्र का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार दसवीं पास युवक/युवतियों के माध्यम से किया जाएगा। पशुपालन कार्यकर्ताओं के चयन के लिए निगम द्वारा शीघ्र ही आवेदन मांगे जाएंगे।

मोबाइल वेटरनरी वैन सुविधा

इससे पहले राजस्थान सरकार ने वेटरनरी संबंधी समस्याओं के लिए मोबाइल वेटरनरी वैन की सुविधा शुरू की थी। जिससे किसान पशुधन संबंधी समस्याओं के लिए एक कॉल कर तत्काल समाधान करवा सकें। यह मोबाइल वेटरनरी वैन प्रतिदिन दो गांव में जाकर कैंप आयोजित करती है। मोबाइल वेटरनरी वैन के प्रतिदिन के शेड्यूल को भी प्रचार-प्रसार कर आम जनता तक पहुंचाया गया।

Updated on:
14 Aug 2024, 4:07 PM IST
Published on: