जयपुर

राजस्थान सरकार की बड़ी सुविधा, दूसरे राज्यों के मरीजों को मिलेगा फ्री इलाज, पर जमीनी हकीकत है बिल्कुल उलट

Rajasthan Health : राजस्थान सरकार की बड़ी सुविधा। दूसरे राज्यों के मरीज को मिलेगा फ्री इलाज। पर जमीनी हकीकत है बिल्कुल उलट। पढ़ें यह रिपोर्ट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 8:49 AM IST
Rajasthan Government Big Facility other states patients get free treatment but ground reality is opposite
एसएमएस अस्पताल जयपुर में इलाज के लिए पर्ची कटते मरीज। पत्रिका फोटो

Rajasthan Health : राजस्थान सरकार ने हाल ही में दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा शुरू की है। दावा किया गया कि अन्य राज्य के मरीज भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज से सकेंगे। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। एसएमएस और अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों में कई मरीज योजना से वंचित रह रहे हैं। कारण, मरीजों के पास आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड नहीं होना। इस वजह से काउंटरों पर बहस और विवाद जैसी स्थिति बनती है। नतीजा, मरीजों को योजना से वंचित रहकर महंगा इलाज लेना पड़ता है।

गिने-चुने अस्पतालों में ही सुविधा लागू

जयपुर में फिलहाल केवल एसएमएस, कांवटिया और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में ही यह सुविधा उपलब्ध है। एमएमएम में आने वाले 50 फीसदी मरीजों के पास कार्ड नहीं होता और इनके लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं है।

बिना कार्ड संभव नहीं

एसएमएस प्रशासन का कहना है कि दूसरे राज्यों के मरीजों का निशुल्क इलाज तभी संभव हैं, जब उनके पास संबंधित योजना का कार्ड हो। केंद्र सरकार की योजना का क्लेम उठाने के लिए कार्ड जरूरी है

SMS : अब तक केवल 150 मरीज लाभान्वित

एसएमएस अस्पताल में हर दिन दूसरे राज्यों से हार्ट, किडनी, लिवर और कैसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज आते हैं। लेकिन कार्ड न होने के कारण ये मरीज महंगे इलाज के लिए मजबूर हैं। योजना लागू होने के बाद अब तक केवल 150 मरीज ही लाभान्वित हुए हैं, जबकि यहां रोजाना बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के मरीज आते हैं। जयपुर में दूसरे राज्यों के ढेर सारे लोग रहते हैं, जो ज्यादातर मजदूर वर्ग के हैं। कांवटिया और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की स्थिति भी लगभग यही है।

Updated on:
9 Sep 2025, 8:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो