जयपुर

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबर, भजनलाल सरकार ने बढ़ाया DA

Rajasthan News : राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबर। भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA बढ़ाया है। 1 जनवरी 2025 से डीए बढ़ोतरी लागू होगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
1 minute read
• •
Updated: 24 May 2025, 8:25 AM IST
Rajasthan Government Employees and Pensioners Big News Bhajanlal Government increased Dearness Allowance DA
सीएम भजनलाल (पत्रिका फाइल फोटो)

Rajasthan News : राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबर। भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA बढ़ाया है। यह बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

क्रमशः 11 प्रतिशत एवं 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सुशासन एवं लोक कल्याण के लिए समर्पित हमारी प्रदेश सरकार द्वारा पांचवें एवं छठे वेतनमान के अंतर्गत आने वाले समस्त राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में दिनांक 1 जनवरी 2025 से क्रमशः 11 प्रतिशत एवं 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

राजस्थान सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति का है प्रदर्शन

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे लिखा कि इस अहम निर्णय के परिणामस्वरूप पांचवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़कर 466 प्रतिशत तथा छठे वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़कर 252 प्रतिशत हो गया है। यह ऐतिहासिक निर्णय राजस्थान सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति तथा सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

साल में 2 बार मिलता है डीए का तोहफा

सरकारी कर्मचारियों का डीए साल में 2 बार बढ़ाया जाता है। जनवरी और जुलाई के आधार पर डीए बढ़ाया जाता है। अक्सर सरकार डीए की घोषणा मार्च और अक्टूबर में करती आई है। इसमें बकाया राशि जीपीएफ में जमा हो जाती है। अगले महीने से डीए की बढ़ी राशि सैलरी में जमा होती है।

Updated on:
24 May 2025, 8:25 AM IST
Published on: