जयपुर

Rajasthan: हे सरकार…. 21 अक्टूबर को करो अवकाश घोषित, कैसे आएंगे कार्यालय

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी अपने गृह जिलों में दीपावली मनाने जाते हैं, ऐसे में 21 अक्टूबर को दफ्तर आना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस दिन को अवकाश घोषित करने की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2025, 2:12 PM IST
CM Bhajan Lal Sharma
सीएम फाइल फोटो (पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान सरकार के कर्मचारियों में दीपावली बाद के कार्य दिवस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दीपावली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को कार्यालय खुले रहेंगे, जबकि 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कार्मिकों और अधिकारियों को बीच में एक दिन के लिए कार्यालय पहुंचना होगा।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी अपने गृह जिलों में दीपावली मनाने जाते हैं, ऐसे में 21 अक्टूबर को दफ्तर आना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस दिन को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

इस बार सरकारी कर्मचारियों के लिए 18 से 23 अक्टूबर तक त्योहारों की शृंखला चल रही है, जिसमें केवल 21 अक्टूबर कार्य दिवस है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि एक दिन के कार्य से न तो सरकारी कामकाज सुचारू रहेगा और न ही कर्मचारियों की सुविधा बनी रहेगी।

21 अक्टूबर को कार्य दिवस रहेगा या अवकाश। यह निर्णय सीएम भजनलाल शर्मा जल्द ले सकते हैं। फिलहाल सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 21 अक्टूबर को कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जनहित में 21 को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से गुहार की है। इस दिन का अवकाश घोषित होने से सभी को सहुलियत होगी।

  • गजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)
Updated on:
20 Oct 2025, 2:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: बीकानेर में कांग्रेस के मदन चौहान बने ​उप जिला प्रमुख, जानिए किस जिले में कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध