जयपुर

दिवाली से पहले राजस्थान के शिक्षक हुए लामबंद, 18 अक्टूबर को देंगे धरना, सरकार के सामने रखी ये मांग

Rajasthan News: दिवाली से पहले सरकारी शिक्षकों ने भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 18 अक्टूबर को प्रदेशभर के शिक्षक एकजुट होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 9:02 AM IST
Rajasthan Teachers Federation

Old Pension Scheme: जयपुर। राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए अब सरकारी शिक्षकों ने भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को राजस्थान में ओपीएस यथावत बनाए रखने की एक सूत्री मांग को लेकर शहीद स्मारक पार्क जयपुर में प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस धरने को विभिन्न संगठनों का समर्थन है।

राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को केन्द्र सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम की घोषणा के बाद से ही राजस्थान का कर्मचारी वर्ग भ्रम की स्थिति में है। राजस्थान में लम्बे संघर्ष के बाद पिछली सरकार ने 1 अप्रेल, 2022 से 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस को बहाल कर दिया गया था और कर्मचारी इसे यथावत बनाए रखने की मांग कर रहे है।

धरने को इन संगठनों का समर्थन

जयपुर में न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ राजस्थान, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ,राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, अखिल राजस्थान लेब टेक्निशियन संघ, अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ, नर्सेज एशोसिएशन, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों के सहयोग से धरना दिया जाएगा।

Updated on:
14 Oct 2024, 9:02 AM IST
Published on: