7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश क्यों? जानें-3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain Alert: मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश का दौर नहीं थम रहा है। जानें-आज से तीन दिन तक कहां-कहां बारिश होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 14 Oct 2024, 7:54 AM IST

Rajasthan Weather Change: जयपुर। राजस्थान में मानसून को विदा हुए सात दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इसके बाद भी बारिश का दौर नहीं थम रहा। राजस्थान में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेशभर में बारिश हो रही है। ऐसे में मानसून की विदाई के बाद भी हो रही बारिश के कारण दिवाली से पहले राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है।

इससे पहले रविवार को कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश डबोक (उदयपुर) में पौने पांच इंच (119 मिमी) दर्ज की गई। इधर, उदयपुर में भी रविवार को बारिश का दौर चलता रहा। इधर, प्रदेश में कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गंगानगर में 38.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खबर, इनको मिली पक्की नौकरी, बाकी का क्या?

मौसम विभाग ने बताया-क्यों हो रही बारिश?

मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से 13-14 अक्टूबर को दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर व जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां 15 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय फिर विवादों में, खाने में मिली छिपकली की पूंछ, केंद्रीय मंत्री बोले-मामला गंभीर

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 15 अक्टूबर को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में बारिश होगी।