जयपुर

4 दिसंबर को राजस्थान सरकार एक साथ लॉन्च करेगी पॉलिसियां

Rajasthan News : जिन पॉलिसी पर कैबिनेट से मुहर लगेगी उन्हें 4 दिसंबर को सरकार एक साथ लॉन्च करेगी। इसके आयोजन की जिम्मेदारी डीओआईटी को सौंपी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2024, 2:14 PM IST
Rajasthan Government will Launch a Policy Simultaneously on 4 December

Rajasthan News : राजस्थान में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को संबंधित विभागों से रियायतें व अन्य सुविधाओं में शिथिलता व नियमों में सरलीकरण को लेकर कुल 21 पॉलिसी लाई जा रही हैं। कैबिनेट की बैठक में जो पॉलिसियां तैयार हो गई हैं उन्हें रखा जाएगा और शेष को आगामी बैठक में रखा जाएगा।

राज्य सरकार तैयार करा रही है 21 पॉलिसी

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को देखते हुए राज्य सरकार तमाम विभागों की 21 पॉलिसी तैयार करा रही है। इनमें से 8 से 10 पॉलिसियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कैबिनेट सचिवालय ने भी बैठक को लेकर विभागों से पॉलिसी मांग ली हैं। बुधवार को उद्योग, खान एवं भू-विज्ञान, एग्रीकल्चर सहित अन्य कुछ विभागों ने पॉलिसी केबिनेट सचिवालय को भेज दी। इसमें उद्योग की चार, खान की दो व अन्य विभागों की शामिल हैं। जिन पॉलिसी पर कैबिनेट से मुहर लगेगी उन्हें 4 दिसंबर को सरकार एक साथ लॉन्च करेगी। इसके आयोजन की जिम्मेदारी डीओआईटी को सौंपी गई है।

वित्त व विधि विभाग में अटकी हैं पॉलिसी

कैबिनेट की बैठक काफी दिनों से नहीं हो सकी है। पिछले दिनों में दो बार कैबिनेट बैठक अंतिम समय में निरस्त की जा चुकी है। अब दो दिन में बैठक होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ विभागों की पॉलिसी तैयार हो चुकी हैं, लेकिन वित्त व विधि विभाग में अटकी हुई हैं।

Updated on:
28 Nov 2024, 2:14 PM IST
Published on: