जयपुर

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल पूरा, नए का इंतजार, तब तक पद पर बने रहेंगे

Rajasthan Governor Update : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया है। राजस्थान के नए राज्यपाल पर अभी संशय है। कलराज मिश्र नई नियुक्ति या किसी को चार्ज मिलने तक पद पर बने रहेंगे।
2 min read
Rajasthan Governor Kalraj Mishra Term is Over he will remain in office until a New One is Appointed
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल पूरा

Rajasthan Governor Update : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया, लेकिन नया राज्यपाल नियुक्त होने या अन्य किसी को चार्ज देने तक वे पद पर बने रहेंगे। राजस्थान सहित 8 राज्यों में मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल पूरा हो गया, जहां के राज्यपाल को लेकर आने वाले दिनों में निर्णय होना है।

सितम्बर 2019 को बने राजस्थान के राज्यपाल

राज्यपाल कलराज मिश्र ने आचार्य देवव्रत के स्थान पर 22 जुलाई 2019 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला, देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया। कलराज मिश्र ने 9 सितम्बर 2019 को राजस्थान में शपथ ली, उनका हिमाचल और राजस्थान दोनों जगह मिलाकर पांच साल का कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें -

8 राज्यों के राज्यपालों की होनी है नियुक्ति

जुलाई 2019 में ही आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश, रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। बैस ने जुलाई 2021 में झारंखड संभाला और वे फरवरी 2023 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। जुलाई 2019 में ही फागु चौहान को बिहार और आर एन रवि को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया। चौहान फरवरी 2023 से मेघालय और रवि सितम्बर 2021 से तमिलनाडू के राज्यपाल हैं। इनके अलावा जुलाई 2019 में ही अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ और बिस्वा भूषण हरिचंदन को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जिनमें से उइके फरवरी 2023 से मणिपुर में और उनके स्थान पर बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ में राज्यपाल का पदभार संभाल रहे हैं।

ये है प्रावधान

कार्यकाल पहली नियुक्ति से पांच साल के लिए होता है और उनके स्थान पर नई नियुक्ति होने तक कार्यकाल जारी रहता है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
22 Jul 2024 12:21 pm
Published on:
22 Jul 2024 12:21 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत