जयपुर

Govt Jobs 2023: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, इन 17 विभागों में भर्तियों के लिए बस करना होगा ये काम

Govt Jobs 2023: नौकरियों के लिए अपनी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे इन छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए राजस्थान सरकार परीक्षाओं का कलेन्डर जारी कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2023, 5:00 PM IST
Rajasthan Government's Recruitment
Rajasthan Government's Recruitment

Govt Jobs 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी आने वाली 17 भर्तियों की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। RSMSSB ने अपनी आने वाली 17 भर्तियों की एग्जाम डेट का कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्जाम कैलेंडर आज 15 मई को जारी किया है। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के आधार पर आने वाली सभी भर्तियों की तिथि देख सकते हैं।

उल्लेखनिय है कि पिछले काफी समय से राजस्थान के युवा, छात्र नौकरियों के लिए अपनी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। आखिर राजस्थान सरकार ने इन छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए इन परीक्षाओं का कलेन्डर जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने करीब 17 विभागों में भर्तियों की संभावित तारीख और माह जानकारी दी है। सितम्बर के महीने में कई भर्ती परीक्षाएं होने वाली है। सितम्बर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक कई परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार तारीखों को देखते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैलेंडर 2023-24 डाउनलोड करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। बोर्ड ने अपनी आने वाले सभी भर्तियों की एग्जाम डेट को लेकर ऑफिशल नोटिस भी जारी कर दिया है।

राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थी काफी समय से आरएसएमएसएसबी एक्जाम कैलेंडर 2023-24 का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थी राजस्थान एग्जाम कैलेंडर 2023 की काफी समय से मांग कर रहे थे। लेकिन अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इसमें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2023 और 2024 में होने वाली सभी भर्तियों को शामिल किया गया है।

Published on: