8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: कर्नाटक जीत से खुश कांग्रेस आलाकमान, अब राजस्थान फतह के लिए शुरू हो रहा ये अभियान

Campaign Victory In Rajasthan Assembly Election 2023: इसके तहत मिशन राजस्थान 2023 जीतने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीनों सहप्रभारियों के जिलों के दौरे फाइनल कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 15 May 2023, 11:55 AM IST

2023 assembly elections

2023 assembly elections

Campaign Victory In Rajasthan Assembly Election 2023 : कर्नाटक में शानदार विजय के बाद अब कांग्रेस ने राजस्थान पर भी फोकस शुरू कर दिया है। इसके तहत मिशन राजस्थान 2023 जीतने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीनों सहप्रभारियों के जिलों के दौरे फाइनल कर दिए हैं। इनके 16 मई से जिलेवार कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:राजस्थान में 6 दिन आंधी-बारिश Alert; दूदू में बच्ची और झुंझुनू में युवक की मौत

विधायकों की रिपोर्ट लेंगे
इन दौरों के दौरान तीनों सहप्रभारी संगठन को मजबूत करने के काम में जुटेंगे। साथ ही विधानसभावार फीडबैक भी लिया जाएगा। इसमें विधायक या विधायक प्रत्याशी से मंत्रणा करने के साथ ही जिले या विधानसभा के प्रमुख नेताओं से भी बात की जाएगी। इसमें विधायक के खिलाफ एंटी इंकमबैंसी को भी जांचा और परखा जाएगा। साथ ही गहलोत सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं और जनता की राय ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: 13 साल पहले हुई शादी अब अंतिम दर्शन के लिए बिलख पड़ी पत्नी, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

योजनाओं का कितना फायदा पार्टी को मिल रहा है। इसकी भी रिपोर्ट बनाकर एआईसीसी को दी जाएगी और सरकार को भी इसके बारे में बताया जाएगा ताकि योजनाओं में कोई सुझाव आए तो उसे अमलीजामा पहनाया जा सके। गौरतलब हैं कि प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने हाल में जयपुर में सभी विधायकों से फीडबैक लिया था और उसमें सरकार के साथ-साथ उनकी विधानसभा क्षेत्र और अन्य मुद्दे पूछे गए थे, वहीं एक फार्म भी दिया गया था जिसे उन्हें भरकर देना था।
यह भी पढ़ें: वसुंधरा राजे सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, सीएम गहलोत ने कसा तंज

कौन कहां करेेगा दौरा
सहप्रभारी काजी निजाम को चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, भीलवाड़ा, कोटा,बूंदी और सवाई माधोपुर जाएंगे। वहीं अमृता धवन जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर, करौली में नब्ज देखेंगी। इसके अलावा वीरेन्द्र राठौड़ बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली और सिरोही का दौरा करेंगे।