अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं- कहीं मेघगर्जन एवं तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार मौसम केंद्र ने जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, टोंक, बाड़मेर, दौसा, धौलपुर, करोली, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर समेत ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार आंधी—बारिश का अलर्ट जारी किया है।