तीन भाइयों में था सबसे छोटा
पुलिस कांस्टेबल अर्जुनलाल का विवाह करीब 13 साल पहले सुमन देवी के साथ हुआ था। जवान के दस वर्षीय एकलौता बेटा अन्नू है। पुलिस जवान अर्जुन तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई महेश, मंझला भाई सुरेश है। इस दौरान परिवार सदमे में रहा। आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
पुलिस जवान की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग
अंतिम विदाई से पहले पुलिस जवान की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए घर पर ले जाया गया। जहां जवान की माता कमली देवी व पत्नी सुमन देवी फफक पड़ी। 10 वर्षीय पुत्र अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता सरदारमल, ब़डा भाई महेश व मंझला भाई सुरेश की भी रुलाई थमने का नाम नहीं ले रही थी।
राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि
पुष्प अर्पित कर दी विदाई: जवान की अंतिम यात्रा में भाबरू थाना प्रभारी धर्मसिंह, हैड कांस्टेबल सिकन्दर सिंह, कांस्टेबल भीवाराम, कांस्टेबल राजेन्द्र और दौलतपुरा थाना पुलिस के जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।