जयपुर

Rajasthan Green Mission: राजस्थान में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, 1 जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू

Green India: राजस्थान में पर्यावरण सुधार की पहल: सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू, मनरेगा के तहत खुदेंगे गड्ढे, 25 करोड़ पौधों की होगी रोपाई।

2 min read
May 22, 2025

Harialo Rajasthan: जयपुर। आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर में सघन पौधारोपण अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

मंत्री दिलावर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर पिछले वर्ष जहां 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे, वहीं इस वर्ष 25 करोड़ पौधों को धरती पर उतारने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा, “यदि मन बनाओगे तो हर काम संभव है। इस बार भी पूरी निष्ठा से मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जाएगा।”

‘हरियालो राजस्थान’ का सपना होगा साकार

मंत्री ने जानकारी दी कि पौधारोपण अभियान 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगा। इसके लिए मनरेगा के माध्यम से गड्ढे खुदवाए जाएंगे और ‘एकपेड़ मां के नाम’ जैसे जनउद्बोधन अभियानों को शामिल करते हुए ‘हरियालोराजस्थान’ के सपने को साकार किया जाएगा।

हर नागरिक के हिस्से 420 पौधे होने चाहिए

मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार, पर्यावरण सन्तुलन के लिए हर व्यक्ति के हिस्से औसतन 420 पौधे होने चाहिए, जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा राजस्थान में महज़ 28 पौधों तक सीमित है। इसलिए यह अभियान एक पर्यावरणीय क्रांति का आधार बनेगा।

इन स्थलों पर होगा वृक्षारोपण

पौधारोपण के लिए ग्राम पंचायत स्तर से लेकर सभी राजकीय परिसरों, श्मशान, कब्रिस्तान, विद्यालय, खेल मैदान, ओरण क्षेत्र, चारागाह, स्टेट और नेशनल हाईवे सहित हर उपयुक्त स्थल को चिन्हित किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “इन जगहों पर इस तरह से पौधे लगाए जाएं कि चार वर्षों बाद ये स्थल एक रमणीय एवं हरित वातावरण का प्रतीक बन जाएं।”

स्थानीय जलवायु के अनुसार होगा पौधों का चयन

पंचायती राज मंत्री ने निर्देश दिए कि पौधों का चयन स्थानीय जलवायु और मिट्टी की प्रकृति के अनुसार किया जाए ताकि पौधे अच्छी तरह पनप सकें। साथ ही, उन्होंने अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए।

Published on:
22 May 2025 12:15 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर